राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली यादव टोला गांव में सोमवार को थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करतें हुए मकान के कमरे में स्टील के बक्से में छुपाकर रखा 96 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बहरौली यादव टोला गांव निवासी राहुल राय पिता बिनोद राय चोरी छिपे अवैध शराब बिक्री करता है तो थाना पुलिस जमादार देवनन्दन राम और एएलटीएफ टीम में जमादार अजय कुमार सिंह की अगुवाई में छापेमारी की गई तों मकान में कमरें में स्टील के बक्से में छुपाकर रखा गया 96 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग