राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। प्रखंड के मीरपुर जुअरा पंचायत स्थित उच्च मध्य विद्यालय,जिल्काबाद स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट अंकों के साथ प्रथम आने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यालय परिवार के द्वारा मंगलवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरिजानंदन सिंह के संयोजन में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि उपमुखिया संघ अध्यक्ष आलोक कुमार , व मुखिया प्रतिनिधि यशवीर कुमार थे। इस अवसर पर शिक्षक सुभाष प्रसाद,रविन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव,राकेश राय ,विक्की कुमार,मनीष कुमार,राजनंदन कुमार,आकाश कुमार,विक्रम कुमार,रागिनी कुमारी,अंजली कुमारी आदि को सम्मानित किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग