राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने अलग अलग तीन गांवों में थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम की मदद से छापेमारी करतें हुए तीन शराब धंधेबाज को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि थाना पुलिस जमादार देवनन्दन राम और एएलटीएफ टीम में जमादार अजय कुमार सिंह की अगुवाई में थाना क्षेत्र के तीन गांवों में छापेमारी की गई। पहला थाना क्षेत्र के निकुंभ सेमरी गांव में राम कुमार सिंह पिता स्व जलेश्वर सिंह को 20 लीटर देशी शराब एवम् बहरौली यादव टोला गांव में राहुल राय पिता बिनोद राय को 96 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब और सिसई गांव निवासी रामबाबू राय पिता राम प्रवेश राय को बाइक से 10 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तीनों पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया है और जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग