राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। संतोष कुमार , पुलिस अधीक्षक , सारण के द्वारा समाहरणालय सभागार , सारण मे मासिक अपराध निरोध एवं विधि – व्यवस्था समीक्षागोष्ठी किया गया, जिसमे सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, सारण एवं सभी थानाध्यक्ष, सारण, प्रभारी अपराध शाखा, गोपनीय प्रवाचक, प्रभारी हिन्दी शाखा सहित सभी शाखा प्रभारी सम्मिलित हुए। माह मार्च 2022 में सारण जिले में कुल 1347 कांड दर्ज किये गए है। माह मार्च 2022 में मद्यनिषेध में कुल 447 कांड प्रतिवेदित हुआ। देशी शराब- 10,385 ली0 विदेशी शराब- 3267 ली0 कुल शराब- 13,652 लीटर बरामद किया गया एवं मद्यनिषेध कांड में कुल 614 अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा माह मार्च 2022 में 71 कुख्यात अभियुक्तों सहित कुल 1233 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अपराध निरोध एवं विधि- व्यवस्था समीक्षा गोष्ठी में सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि सभी लंबित कांडों के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान चलाकर करें तथा जो अपराधकर्मी पूर्व के कांड में आरोप – पत्रित है और उसकी गतिविधि संदिग्ध है, उन्हें चिन्हित कर जांच करने का निर्देश दिया गया है ताकि उनकी गतिविधि संदेहास्पद पाये जाने पाए जाने पर पूर्व के कांड में जमानत रद्दीकरण कर कार्रवाई की जाएगी।
लाईसेंसी आर्म्स का सत्यापन , वारंट, कूर्की का निष्पादन, मद्यनिषेध के कांडों में त्वरित कार्रवाई, जब्त शराब का विनिष्टीकरण शराब के परिवहन में जब्त वाहन का राज्यसात प्रस्ताव त्वरित गति से समर्पित करने हेतु सभी थानाध्यक्ष को निदेशित किया गया। अपराध नियंत्रण हेतु पूर्व के अपराधियों पर निगरानी रखने, प्रभावी गश्ती करने एवं वांछितों की गिरफतारी अभियान चलाकर करने का निर्देश दिया गया।अगामी रामनवमी पर्व 2022 के अवसर पर शराब के सेवन निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्रों में विशेष समकालीन अभियान संयुक्त रूप से सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया जाने का निर्देश दिया गया है। आगामी चैती छठ पूजा, रामनवमी एवं रमजान 2022 पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक, निरोधात्मक कार्रवाई, जुलूस मार्ग का सत्यापन करने तथा लगातार निगरानी रखते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को सम्पन्न कराने हेतु सभी थानाध्यक्ष, अंचल निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है।
अपराध नियंत्रण हेतु सभी थानाध्यक्ष,अंचल निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को स्वयं प्रभावकारी गश्ती करने तथा गश्ती में जाने वाले पुलिस पदाधिकारियों को भी प्रभावकारी गश्ती करने तथा गश्ती के दौरान भ्रमणशील रहकर संदिग्धों पर सत्त निगरानी रखने हेत Briefing करने का निर्देश सभी थानाध्यक्ष, ओ0 पी0 प्रभारी को दिया गया है। साथ हीं लूट एवं डकैती की घटना के रोकथाम हेतु मुख्य शीर्ष के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर छापामारी करने, मुख्य शीर्ष के वैसे अपराधी जो जमानत पर मुक्त है उस पर सत्त निगरानी रखते हुए सत्यापन करने, गुण्डा परेड, दागी परेड, चौकीदारी परेड का नियमित रूप से आयोजन करने, शराब के विरूद्ध कार्रवाई करने, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों यथा बैंक, सी0एस0पी0 केन्द्र, पेट्रोल पम्प, ज्वेलर्स शॉप आदि पर विशेष सुरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार पुलिस पदाधिकारी, कर्मी को प्रतिनियुक्त करने तथा उसके आस- पास गश्ती दल द्वारा रेंडमली चेकिंग कराने तथा विशेष सुरक्षा हेतु संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर पुलिस पदाधिकारी, बल की प्रतिनियुक्ति करने एवं सतत भ्रमणशील रहकर विधि- व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु भी सभी थानाध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। थाना पर आगंतुकों के लिए थाना में बैठने , पानी की व्यवस्था करने तथा उनसे मित्रतापूर्वक शालीनता से व्यवहार करते हुए उनकी समस्या को सुनकर निष्पादन करने हेतु सभी थानाध्यक्ष, ओ0 पी0 प्रभारी को निर्देश दिया गया है तथा सभी कोटि के पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष , पारदर्शी एवं भ्रष्टाचारमुक्त पुलिसिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। अपराध नियंत्रण , कांडों का उदभेदन एवं त्वरित अनुसंधान करने हेतु सभी पुलिस पदाधिकारियों से विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग