पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के देवरियां उज्जैन टोला में मंगलवार की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा राकेश सिंह पिता देवेंद्र सिंह के मकान के बाहर खड़ी पिकअप वैन को चोरी करने का मामला सामने आया है। मामले में पिक अप वैन बीआर 04जे 0423 के मालिक राकेश सिंह ने बताया कि उनका पिक अप वैन दरवाजे पर रात्रि में खड़ा कर दिया गया था सभी परिवार के सदस्य खाना खा कमरे में सो गये, मध्य रात्रि में जब परिवार के सदस्य जंगे तो कमरें का दरवाजा बंद था पीछे से दरवाजा खोल जब बाहर आया गया तो देखा कि पिक अप वैन अपने जगह पर खड़ा नही है। घटना की सूचना पर थाना पुलिस को सूचना दी गई मौके पर बुधवार की सुबह थाना पुलिस ने दल बल के साथ पहुंच घटनास्थल पर जांच पड़ताल किया। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल कायम है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग