पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड अंतर्गत मशरक दक्षिणी मंडल में पश्चिम टोला गांव में भारतीय जनता पार्टी के 42 वां स्थापना दिवस मंडल भाजपा अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा के अध्यक्षता में सामाजिक न्याय पखवारा के रूप में बुधवार को मनाया गया। उपस्थित सभी लोगों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए पुष्प अर्पित कर किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा तोलन किया गया। भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा ने बताया कि पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस पूरे भारत देश सहित मंडल के सभी बूथों पर सामाजिक न्याय पखवारा के तहत हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा, भाजपा मंडल महामंत्री धीरज कुमार सिंह, भाजपा एसीएसटी मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार राम, रुदल सिंह, सभापति सिंह, शिव नारायण सिंह, नरेंद्र कुमार तिवारी उर्फ झामलाल बाबा, राज किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी, सुदीश सिंह, कमलेश कुमार सिंह,लालू सिंह, हजारी शर्मा के साथ साथ भाजपा पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग