संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जैसे- जैसे नवमी तिथि नजदीक आ रही है, श्रद्धालु भक्तों का उत्साह भी बढ़ते जा रहा है। बुधवार को वासंतिक नवरात्र के पांचवे दिन श्रद्धालु भक्तो द्वारा श्रद्धा-भक्ति के साथ माता के पांचवे स्वरूप माँ स्कंदमाता की पूजा आराधना की गई। इस दौरान मुख्य बाजार स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर में प्रातः काल की आरती और पूजन में भाग लेने के लिये श्रद्धालु भक्तो की भीड़ जुटी रही है। नवरात्र पूजा में अयोध्या से पधारे आचार्य विजय त्रिपाठी और उनके सहयोगी दिनेश त्रिपाठी द्वारा विधि-विधान के साथ पूजन कार्य संपन्न कराया जा रहा है। वही लयबद्ध तरीके से अनवरत दुर्गा सप्तसती और संपुट मंत्र की सस्वर पाठ की जा रही है। जिसके श्रवण को लेकर स्थानीय भक्तो के साथ- साथ आस-पास के गांवों के भक्त भी मंदिर परिसर पहुँच रहे है। आचार्य चंद्रभूषण पाण्डेय ने बताया कि स्कंदमाता की विधि- विधान से पूजा करने से संतान सुख के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है और भक्तों की हर इच्छाएं पूर्ण होती है। नवरात्र के सफल आयोजन को लेकर पूजा समिति के सभी सदस्य सक्रियता के साथ पूजा स्थल पर जुटे हुए है। एक साथ नवरात्रि,रामनवमी और छठ की तैयारियों को लेकर माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग