संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। चार दिवसीय चैती छठ पूजा अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार को व्रतियों ने पवित्र और स्वच्छता पूर्ण माहौल में खरना किया। इस दिन व्रती पुरे दिन निर्जला उपवास रहकर सूर्यास्त के बाद मिट्टी के चुल्ले पर आम की लकड़ी से प्रसाद बनाकर स्वयं ग्रहण करते है। जिसके बाद व्रती से आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार वाले भी श्रद्धा पूर्वक प्रसाद ग्रहण करते है।खरना के अवसर पर गेहूँ के आटे से बनी रोटी और खीर बनाने की परम्परा है।वही फल और मिठाई भी प्रसाद के रूप में छठी मईया को अर्पित की जाती है। इधर छठ पूजा को लेकर पूजन सामग्री की खरीददारी को लेकर एका- एक बजार में व्रती एवम् उनके परिजनों के पहुँचने से चहल -पहल बढ़ गई है। बाजारों पर बढ़ती भीड़ की वजह से पुरे दिन मेला सा नजारा दिखा।वही बिक्री को लेकर दुकानदार भी काफी उत्साहित दिखे।
घाटो की सफाई में जुटे युवा वर्ग:
प्रशासनिक स्तर पर घाटो की सफाई के लिये पहल नहीं होते देख युवावर्ग स्वयं टोली बनाकर सफाई कार्य में जुट गये।स्थानीय स्तर पर श्रमदान से युवाओ ने घाटो पर मिट्टी की भराई से लेकर अर्घ्य के लिये कुंड खोदकर शुद्ध जल की व्यवस्था एवं सजावट और लाईट की जुगत करने के लिये पूरे दिन चाँद इकठ्ठा करने में लगे रहे।
शहर से गांव तक सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़:
छठ पर्व को देखते हुए शहर से गांव तक के बाजार सज गए है। पर्व के लिए सड़क किनारे अतिरिक्त दुकाने लगी है। जहां सभी तरह के फल और पूजा सामग्री की बिक्री हो रही है। सेव, नारंगी, नारियल, अनानास, गन्ना, दउरी, सुपली व पूजा सामग्री की खरीदारी खूब हो रही है। इसके अलावा कपड़े की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई।छठ व्रत करने वाले लोगों को नए वस्त्र पहनने की परंपरा है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग