नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज्।
अमनौर (सारण)। थाना क्षेत्र के धूप शेखपुरा एसएच 104 पर अनियंत्रित ऑटो ने बिपरीत दिशा से आ रहे बाईक में जोरदार टक्कर मार दी । जिससे बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरूवार की संध्या पहर की है । घायल युवक पानापुर थाना के मारवा बसहियां गांव निवासी प्रमोद कुमार का पुत्र आदर्श कुमार (25)वर्ष बताया गया है । जिसे स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिये पीएचसी भर्ती कराया ।जहां चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहत्तर इलाज के लिये छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया ।घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि घायल युवक गरखा किसी निजी बैंक में कार्य करता है जो छुट्टी लेकर अपने घर वापस लौट रहा था। तभी अमनौर की तरफ से भेल्दी जा रही ऑटो चालक ने बाईक में जोरदार टक्कर मार दी । इस दौरान खाली ऑटो पलट भी गया । पर ऑटो से चालक निकलकर फरार हो गया ।इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग