राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी इं सच्चिदानंद की शानदार जीत पर प्रखंड क्षेत्र मे जश्र का माहौल

  • समर्थकों में खुशी का माहौल

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण)। स्थानीय निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद मतगणना का परिणाम आते ही कही खुशी तो कही गम का माहौल दिखने लगा। इस बार का चुनाव इस मायने में चौकाने वाला था कि भाजपा ने जिस प्रत्यासी का टिकट काटा उसी प्रत्यासी की जीत हुई। और जिस प्रत्यासी को भाजपा ने समर्थन दिया। वह रनर भी नहीं बन सके बल्कि तीसरे स्थान पर चले गए।जिस प्रत्यासी की जीत हुई उनके समर्थकों ने आतिशबाजी और गुलाल उड़ाते हुए एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर बधाई दी।वही जिनकी हार हुई उनके समर्थकों में मायूसी छाई रही।चुनाव में जातिवाद के मुद्दे के साथ-साथ जमकर रुपये का भी इस्तेमाल हुआ। फिर भी मतदाताओं ने सबका खाकर,सबका पाकर, सबका पचाकर अपने बुद्धि-विवेक का परिचय देते हुए अपने मनपसंद उम्मीदवार को ही सरताज बनाया।जो लोकतंत्र की मजबूती के लिये अच्छी पहल मानी जा रही है।जैसे ही छपरा के आयुक्त कार्यालय में मतगणना के परिणाम की घोषणा लोगो को सुनाई दी। वैसे ही विजयी उम्मीदवार के समर्थकों की खुशी दुगनी हो गई। इधर विजयी प्रत्याशी सच्चिदानंद राय के पैतृक गांव बड़ा लौवा में खुशी का माहौल कायम है।

एनडीए के दिग्गजों के तमाम प्रयासों के बाद भी समर्थित उम्मीदवार को नही मिली जीत:

एनडीए के दिग्गज नेताओं के लाख कोशिशों के बाद भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार धर्मेंद्र सिंह को जीत नहीं मिल पाई। धर्मेद्र सिंह कि नईया पर लगाने के लिए उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री रेणू देवी, महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, छपरा सांसद राजीव प्रताप रूडी एवम पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरे दम-खम से जुटे हुए थे। बावजूद इसके धर्मेंद्र सिंह रनर भी नही रहे बल्कि तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।मालूम हो कि भाजपा ने निवर्तमान एमएलसी सचिदानंद राय का  टिकट काट धर्मेंद्र सिंह को निकाय चुनाव में सारण से अपना प्रत्याशी बनाया था। लोगों में इस बात की चर्चा हो रही है, कि भाजपा ने ई. सच्चिदानंद राय का टिकट नहीं काटा होता तो सारण सीट लगातार दूसरी बार भी भाजपा के खाते में होती। स्थानीय लोगों ने कहा कि कभी-कभी टिकट न मिलना, टिकट मिलने से ज्यादा फायदेमंद होता है, शर्त यही कि आप स्मार्ट पॉलिटिशियन हों और आपका प्रबंधन तंत्र अभेद हो।