संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वासंतिक नवरात्र के छठे दिन गुरुवार को श्रद्धालु भक्तो द्वारा श्रद्धा-भक्ति के साथ माता के छठे स्वरूप माँ कात्यायनी की पूजा- आराधना की गई। इस दौरान मुख्य बाजार स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर में प्रातःकाल की आरती और पूजन में भाग लेने के लिये काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तो की भीड़ जुट रही है। नवरात्र पूजा में पधारे आचार्यों द्वारा अनवरत दुर्गा सप्तसती की सस्वर और संपुट मंत्र पाठ की जा रही है।पूजा समिति के सभी सदस्य माता के दर्शन को, आने वाले भक्तो को किसी प्रकार की परेशानी न,हो को ध्यान में रख पूरी मुस्तैदी के साथ पूजा स्थल पर सक्रीय है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग