संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गांव के ही लोगों द्वारा खेत मे लगे फसल काटने एवं मना करने पर खेत से भगाने और मारपीट की धमकी देने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित व थाना क्षेत्र के हरपुर छतवा निवासी श्रीभगवान गिरी ने आधा दर्जन लोगों को नामजद कर बताया है कि गांव के ही संतोष राम, जितेंद्र राम, रविशंकर राम्, काशीनाथ गिरी, ओमप्रकाश गिरी एवं विकास गिरी रात्रि प्रहर हमारे खेत मे लगे तोरी की फसल काट रहे थे। सूचना मिलने पर जब हम खेत पहुँच मना किये तो सभी नामजद हमकों भगा दिए एवं मारपीट की धमकी देने लगे।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग