संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। उच्चको द्वारा झपटा मार झोले में रखे पचास हजार रुपये छीनने के मामले में पीड़ित ने सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अज्ञात को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में जलालपुर थाना क्षेत्र के सरबी सरेया निवासी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया है कि बुधवार की दोपहर एसबीआई सहाजितपुर शाखा से अपनी माँ का पैसा निकासी कराने आया था।पैसा निकासी के बाद बाजार जा रहा था। तभी मेरे हाथ से किसी अज्ञात व्यक्ति ने झपटा मार रुपये वाला झोला लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया है कि झोले में निकासी की गई 50 हजार नकद सहित मेरे पिताजी का पासबुक, माताजी का पासबुक,मेरा पासबुक,आधार कार्ड, पैनकार्ड तथा कुछ अन्य आवश्यक कागजात भी थे। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है। इधर एनएच 331 पर मुख्य बाजार सहाजितपुर में दिन- दहाड़े इस तरह की छिनतई की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। मालूम हो कि पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग