संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। समान खरीदने के लिये बाजार गई युवती की शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगाते हुए युवती के पिता ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि मेरी पुत्री समान खरीदने के लिये बनियापुर बाजार गई थी। मगर देर शाम तक घर वापस नही लौटी।जिसके बाद सगे-संबधी के यहाँ भी पता लगाया गया। मगर कोई जानकारी नही मिली। बाद में पता चला कि सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के टेनवा गांव निवासी सूरज कुमार शादी की नीयत से मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित का कहना है कि सूरज की मौसी का घर बगल के ही सतुआ गांव में है। जहाँ वह आता-जाता रहता था।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग