पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। रामनवमी को लेकर मशरक थाना परिसर में गुरूवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बीडीओ मो आसिफ, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अमर सिंह, पूर्व सरपंच बिनोद प्रसाद,संजय कुमार,नंदन बाबा,दिनेश कुमार आदि ने शांति व सौहार्द के साथ रामनवमी त्योहार मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि रामनवमी पर शोभा यात्रा पहले के रूटचार्ट के अनुसार ही होगा।शोभा यात्रा में डीजे व दोअर्थी गीत बजाने पर रोक रहेगी। हालांकि शोभा यात्रा जुलूस को नियंत्रित करने के लिए कमिटी लाउड स्पीकर का प्रयोग कर सकती है। इसके लिए अनुमंडल स्तर से रामनवमी कमिटी को आदेश लेने होंगे। वहीं जुलूस में हथियार के प्रदर्शन पर सख्त रोक रहेगा। सोशल मीडिया या भीड़ में अफवाह फैलाने वाले लोगो से निपटने के लिए पुलिस की टीम सादे लिबास में जुलूस में तैनात रहेगी। बीडीओ मो आसिफ ने सभी को कहां कि पर्व खुशियां लेकर आती है इससे समाज में एकजुटता और सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण होता है। पर्व में अफवाह फैलाने वाले लोगो को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि महावीर मंदिर परिसर से विधिवत पूजा पाठ के बाद शोभा यात्रा पहले से तय रूट के अनुसार हाथी, घोड़े, गाजे बाजे व श्रद्धालुओ के साथ शोभा यात्रा निकलेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग