पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। छठ महापर्व व रामनवमी पर्व को ले पुलिस प्रशासन द्वारा मशरक थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजार व अन्य हाट-बाजारो में निरीक्षण अभियान और पैदल फ्लैग मार्च गुरुवार की शाम किया गया। मशरक थाना क्षेत्र में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु मशरक अंचल पुलिस निरीक्षक राधेश्याम प्रसाद और थानाध्यक्ष राजेश कुमार, जमादार प्रमोद कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। रामनवमी पर्व को ले असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन सख्त नजर रख रही है। कहीं भी कोई भी गड़बड़ करता पाया गया तो पुलिस प्रशासन सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रामनवमी पर्व पर शोभायात्रा निकालने को लेकर पूजा कमेंटी अध्यक्ष के साथ बैठक कर सभी आवश्यक जानकारी साझा की गई है वही सारी कानूनी नियमे उनकी जानकारी में दी गई है। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं देना हैं और यदि कोई भी सुचना मिलती है तों थाना पुलिस को सूचना जरूर दें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग