पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर रामनवमी के अवसर पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम आयोजित करने और पूर्णाहुति के बाद भव्य शोभा यात्रा निकालने की तैयारियों को पूर्ण रूप देने के लिए गुरुवार की रात महावीर मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपेन्द्र सिंह ने की। मौके पर नंदन बाबा, अतुल पांडेय समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर उपेन्द्र सिंह ने बताया कि भगवान राम हम सबके आराध्य देव हैं हम सब उनके वंशज हैं। रामनवमी को लेकर महावीर चौक पर अवस्थित महावीर मंदिर परिसर में 9 अप्रैल को अखंड अष्टयाम आयोजित किया गया है वही दूसरे दिन 10 अप्रैल को अखंड अष्टयाम की पूर्णाहुति के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम की पूरी जानकारी बजरंग दल के नंदन बाबा ने बताते हुए कहा कि 9 अप्रैल को सुबह 6 बजें से 24 घंटे के अखंड अष्टयाम को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली जाएंगी जिसमें हजारों महिलाएं भाग लेंगी। कलशयात्रा बाजार इलाकों से होते हुए घोघाड़ी नदी घाट से जल बोझी कर मंदिर परिसर में आकर पूजा अर्चना के बाद 24 घंटे के अखंड अष्टयाम की शुरुआत होंगी वही 10 अप्रैल को पूर्णाहुति के बाद रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं आप आएं और कार्यक्रम को सफल बनाएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग