संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम चेतन छपरा- नगरा पथ पर स्थित खाकी मठिया बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि बाजार के पास सड़क के किनारे बने नाले पर दोनों तरफ से स्थानीय लोगों एवं कुछ दुकानदारों द्वारा कई प्रकार की सामग्री रखकर अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों एवं बाजार के दुकानदारों द्वारा की गई थी। जिसको लेकर जांच-पड़ताल के उपरांत सड़क से अतिक्रमण को हटवाया गया। बताया जाता है कि अतिक्रमण की वजह से खाकी- मठिया बाजार पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। जिससे राहगीरों सहित यात्री वाहनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग