राजद विधायक ने किया छठ घाट का उद्घाटन
मशरक पश्चिम टोला के घोघाड़ी नदी के पिपरा घाट पर शिव मंदिर के प्रांगण में छठ घाट का उद्घाटन बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह के साथ बुजुर्ग राम प्रवेश सिंह द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। पूर्व पैक्स अध्यक्ष अखिलेश सिंह की देख रेख मे सीढ़ीनुमा छठ घाट की निर्माण का राजद विधायक केदारनाथ सिंह के विधायक फंड से प्राकलन राशि छह लाख दस हजार रुपए में कराया गया है। मौके पर उपस्थित लोगों से विधायक केदारनाथ सिंह ने कहा कि सोमवार को मशरक पश्चिम टोला गांव में छठ घाट का निर्माण कराया गया है। उसका उद्घाटन किया गया है मौके पर गांव वालों ने नये छठ घाट के बगल में चबूतरा बनाने का प्रस्ताव विधायक के पास रखा। जिस विधायक ने जल्द से जल्द चबूतरा बनाने का आश्वासन दिया। मौके पर पश्चिमी मुखिया दिलीप महतो, पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद, चन्द्रमा सिंह, शंकर सिंह, पूर्व सरपंच जितेन्द्र सिंह, चन्द्रमा मिश्र, राजेश तिवारी, शशी सिंह, रत्नेश सिंह आदि लोग मौजूद थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग