स्कूल कार्यकारिणी अध्यक्ष को जान मारने एवं दुर्व्यवहार करने के आरोप में पांच पर एफआईआर
बनियापुर(सारण)। विद्यालय में रात्रि प्रहरी की बहाली के मामले को लेकर गांव के ही लोगों द्वारा विद्यालय कार्यकारणी के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दिए जाने के साथ-साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे पांच लोगों को नामजद किया गया है। मामला थाना क्षेत्र के पिठौरी तवकल टोला का है। दर्ज प्राथमिकी में विद्यालय कार्यकारणी अध्यक्ष अजित कुमार चौबे ने बताया है की गांव के विद्यालय अंतर्गत रात्रि प्रहरी के बहाली में गया था। जहाँ से लौटने के क्रम में मेरे ही गांव के अमृत कुमार सिंह, रणवीर सिंह, संजय सिंह उर्फ राजु सिंह, शिवेन्द्र सिंह और जितेंद्र सिंह मेरे पास आकर बोले की तुमने बिशम्भर सिंह की बहाली कैसे कर दिया। जिसपर मैंने बोला कि ग्रामीणों एवं कार्यकारणी सदस्यों की सहमति से यह बहाली की गई है। जिसपर सभी लोग आगबबूला हो गए और मुझे जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद उक्त लोगों द्वारा मेरी बेइज्जती भी की गई। पीड़ित का आरोप है कि उक्त नामजद द्वारा मुझे जान-माल की हानि पहुँचाने की कोशिश की जा सकती है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग