सेवा नियमित करने की मांग को ले स्वास्थ्य कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विराेध
बनियापुर(सारण)। बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदाकर्मी संघ के आह्वान पर सोमवार को रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में कार्यरत संविदा कर्मियों ने अपने आक्रोश का इजहार करते हुए बाँह पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। स्वास्थ्य प्रबंधक राममूर्ति ने बताया कि अपनी 16 सूत्री मांगों को लेकर संघ द्वारा पूर्व में वार्ता के लिये सरकार को लिखित पत्र सौंपा गया था। मगर निर्धारित समय की समाप्ति के बाद भी सरकार के द्वारा संघ के सदस्यों के साथ न तो वार्ता की गई न ही मांगो को लेकर कोई सकारात्मक पहल की गई। संविदा कर्मियों की मांगों में सभी कर्मियों को एक माह के मानदेय के समतुल्य प्रोत्साहन राशि देने, पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट कैडर लागू कर समायोजन करते हुए सेवा को नियमित करने, फिटमेंट कमेटी की अनुशंसा लागु करने, किसी भी कर्मी को अपरिहार्य कारणों से चयनमुक्त नही करने सहित 16 सूत्री मांग शामिल है।मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राम मूर्ति,लेखापाल उपेंद्र कुमार,बी एम एंड ई ए राजकिशोर प्रसाद, बीसीएम मुकेश कुमार,लैब टेक्नीशियन संजीव कुमार, पी एम डब्ल्यू लालबाबू प्रसाद , बीडीएस विजय शंकर प्रसाद सहित सभी संविदा कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग