दो जगहों पर मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. मामला थानाक्षेत्र के कमता का है. मामले की प्राथमिकी पीड़िता सुनिता देवी दे दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया है कि एक दर्जन से अधिक लोग हथियार से लैस होकर आये और गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर धारदार हथियार से प्रहार कर घर के कई सदस्यों को जख्मी कर दिया. बचाव में आई एक युवती की ईज्जत लूटने की नीयत से एक नामजद ने उसके कपड़े फार बेपर्दा कर दिया. मामले में विजेंद्र राय, जितेंद्र राय, बबलू राय, अर्जून राय, मंजू देवी सहीत एक दर्जन लोगो को नामजद किया गया है. पुलिस मामले की अनुसंधान में जूटी है.
उधर, स्थानीय थाना क्षेत्र के कराह में पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक की पिटाई परोसियों ने जमकर कर दी. मामले की प्राथमिकी ज्ञांती देवी ने दर्ज कराते हुए गांव के ही रूपचंद राय, संजीत राय, सुभावती देवी तथा रिंकु देवी को नामजद किया है. पीड़िता ने बताया है कि उसका पुत्र सोनू कुमार बिजली का काम निपटा कर लौट रहा था तभी नामजदों ने उसपर हमला कर दिया. पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया.पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आलोक में अनुसंधान कर रही है.इधर, सुरौंधा में भी जमीन बिवाद को लेकर मारपीट की सूचना है.मामले की प्राथमिकी सगुन देवी के फर्दबयान पर दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की अनुसंधान में जूटी है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग