पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने पहुंची बहन मारपीट में घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरब टोला गांव में पति पत्नी के विवाद के पंचायती में पहुंची बहन के साथ मारपीट कर सिर फोड़कर घायल कर दिया। मौके पर गांव के ही दो युवकों ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां घायल महिला की पहचान सिवान जिले के पचरूखी थाना क्षेत्र के घोरगहिया गांव निवासी बबन सिंह की 40 वर्षीय पत्नी आभा देवी के रूप में हुई। मामले में आभा देवी ने बताया कि उसका नैहर मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव निवासी स्व पवितर सिंह के यहां है वही पर उनके भाई मनु सिंह का पत्नी के साथ विवाद चल रहा है जिसमें भाई की पत्नी मशरक रेलवे स्टेशन के पास पूरब टोला चली गई थी उसी में पंचायती में सुलह समझौता कराने गयी थी उसी दौरान वही भाई की पत्नी के परिजनों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। मौके पर पीएचसी पहुंची थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। वही मनु सिंह की पत्नी ने बताया कि उसके पति बराबर उसके साथ मारपीट करतें हैं और घर पर रखने से इंकार करतें हैं। उसी पंचायती में उनकी बहन आयी थी जो वापस जाने के दौरान गांव में ही मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग