राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

नियमित राशन-किरासन नहीं मिलने पर नाराज लोगों ने अधिकारी से की शिकायत, सीओ ने राशन वितरण करने का दिया आश्वासन

नियमित राशन-किरासन नहीं मिलने पर नाराज लोगों ने अधिकारी से की शिकायत, सीओ ने राशन वितरण करने का दिया आश्वासन

बनियापुर(सारण)। पीडीएस दुकानदारों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रखण्ड क्षेत्र के सुरौंधा पंचायत के दलित बस्ती के दर्जनों लोगों ने सोमवार को प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पहुँच पदाधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। राशन-किरासन से वंचित सुशीला देवी, लालबाबु राय, राजमती देवी, विक्रमा महतों, अशोक राम, अम्बिका मांझी, ललिता देवी सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि कोरोना काल मे भी राशन का लाभ नही मिलने से पूरा परिवार भुखमरी के कगार पर पहुँच गया है। जबकि दर्जनों अपात्र और संपन्न लोगों को आसानी से राशन का लाभ मुहैया हो रहा है।  ग्रामीणों ने अंत्योदय योजना में गरबरी कर डीलरों पर राशन किरासन देने में आनाकानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व के अंत्योदय योजना के लाभुकों को छोड़कर अपने चहेते को इस योजना का लाभ दिया जा रहा हैं। जिसके लिये पूर्व में एमओ से  शिकायत की गई थी। लेकिन अब भी स्थिति यथावत बनी हुई है। अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने आक्रोशित लोगो से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उसे दूर करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस संबंध में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पॉस मशीन में इनलोगों का नाम शो नही करने की वजह से योजना का लाभ नही मिल रहा है। जिसके लिये आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने की बात बताई गई है। इधर दलित बस्ती के लोगों ने यह भी बताया कि उनके बस्ती में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण कार्य नहीं होने से लोग खुले में शौच जाने को विवश हैं। जिसकी शिकायत प्रखण्ड कार्यलय में की गई।