बनियापुर कॉलेज के भवन निर्माण में अनियमितता बरतने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
बनियापुर(सारण)। लोक महाविद्यालय हाफिजपुर में भवन निर्माण में प्राक्कलन के विरुद्ध सामग्री का प्रयोग करने पर नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। नराज ग्रामीणों का आरोप था कि महाविद्यालय परिसर में पार्षद मद से बनने वाले भवन में प्राक्कलन की अनदेखी की जा रही है। भवन निर्माण एक वर्ष पहले शुरू की गई थी। छत की ढलाई के लिए छह माह पूर्व ही लोहे की रड बांधे गए थे। जिसमे अब जंग लग गई है। जंग लगे लोहे की गुणवत्ता प्राभावित हो चुकी है। यदि जंग लगे इसी लोहे से छत बनाए गए तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। वहीं निर्माण कार्य मे घटिया सीमेंट का प्रयोग किये जाने की बात भी ग्रामीणों ने बताई। स्थानीय ग्रामीण सुभाष कुमार, अभय साह, मुकेश राय, अजय दुबे, विकाश दुबे, राजकुमार राय,कांतू ठाकुर,मनीष राय, रवि राय, अजय राय, राजकुमार राय, अमरेन्द्र दुबे, अभिमन्यु दुबे, टुनटुन ठाकुर सहित दर्जनों ने बताया कि प्राक्कलन के विरुद्ध कार्य किये जाने की शिकायत अनुमंडल अधिकारी छपरा समेत सभी अधिकारियों से करते हुए जांच की मांग की गई है। जांच का कार्य अभी लंबित है। इस बीच सोमवार को संवेदक द्वारा छत की ढलाई का कार्य शुरू कर दिया गया। जिसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और महाविद्यालय पहुंच हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों की हंगामे को देख संवेदक भी आक्रोशित हो गए, जिसका समर्थन निर्माण को आये मजदूर ने किया। लगभग एक घण्टे के शीत युद्ध के बाद ग्रामीण बैरंग लौट गए। ग्रामीणों का कहना है कि महाविद्यालय में ग्रामीण क्षेत्र के छात्र/छात्रा ही पढ़ते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की अनियमितता उन्हें बर्दास्त नही है। इस सम्बंध में पूछे जाने पर महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष राजेन्द्र राय ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप बेबुनियाद है।छत की ढलाई के लिए रड बांधने के बाद लॉक डाउन की घोषणा हो गई।लॉक डाउन में मजदूर नहीं मिल पाए।वहीं महाविद्यालय तक पहुंचने वाले जर्जर सड़क से निर्माण सामग्री लाना मुश्किल था। जिसके कारण कार्य मे बिलंब हुआ है। लगए गए लोहे के रड व अन्य सामग्री प्राक्कलन के अनुरूप है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग