पुलिस ने छापेमारी कर 1600 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, धंधेबाज फरार
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया घोघाड़ी नदी के किनारे पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद किया है। मामले में मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें रविवार की देर रात्रि गुप्त सूचना मिली थाना क्षेत्र में बड़े मात्रा में अवैध शराब बिक्री के लिए आने वाला है। मौके पर थानाध्यक्ष ने जमादार अशोक चौधरी के साथ दल बल को लेकर थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव में खोजबीन शुरू की तो नदी किनारे आठ प्लास्टिक के ड्राम 1600 सौ लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया। वही पुलिस बल को आता देख कारोबारी अंधेरे का फायदा उठा फरार हो। पुलिस ने जप्त शराब को पिकअप से थाना लायी और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अवैध शराब कारोबारी की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग