बनियापुर के राजद विधायक ने सड़क निर्माण का किया शिलान्यास
बनियापुर(सारण)। आमलोगों की सुविधाओं को ध्यान में रख बनियापुर विधानसभा अंतर्गत प्रत्येक पंचायत के गली-मुहल्लों में पक्की सड़क निर्माण का जो संकल्प मैंने लिया था, उसमें से अधिकांश सड़को का कार्य पूर्ण हो गया है। जबकि बचे सड़को का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उक्त बातें राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने सोमवार को सिसई में दो सौ मीटर लम्बी सड़क का शिलान्यास के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि मेढुका सगुनी राय के टोला होते हुए पवारी टोला तक सरक निर्माण से आम लोगो को काफी सहूलियत होगी। विधायक ने गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण का निर्देश संवेदक को दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता। संवेदक बिरमनी सिंह गोल्टु ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत सड़क का निर्माण कराया जाना है। स्थानीय लोगो ने बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से पंचयतवासियो को आवागमन सुलभ होगा। मौके पर पूर्व प्रमुख बीरेंद्र सिंह बाबा, राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष उमाशंकर साह, छोटे ओझा, रवीन्द्र नाथ सिंह,नंदकुमार सिंह, जगन्नाथ सिंह सहित दर्जनों थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग