राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सारण के खैरा में कालाबाजारी के लिए जा रही पीडीएस के खाद्यान को ग्रामीणों ने पकड़ा, रात्रि में पुलिस ने किया रफा-दफा, वायरल हुआ वीडियो तो डीएम व एसपी ने लिया एक्शन, डीलर व तस्कर गिरफ्तार

सारण के खैरा में कालाबाजारी के लिए जा रही पीडीएस के खाद्यान को ग्रामीणों ने पकड़ा, रात्रि में पुलिस ने किया रफा-दफा, वायरल हुआ वीडियो तो डीएम व एसपी ने लिया एक्शन, डीलर व तस्कर गिरफ्तार

  • वीडियो वायरल होने पर एसपी व डीएम ने दिया जांच के आदेश, गिरफ्तार किये गये डीलर व तस्कर

नगरा(सारण)। खैरा थाना के तेतारपुर गांव के राधाकृष्ण मंदिर के समीप रविवार की देर रात्रि लगभग नौ बजे के करीब कालाबाजारी के लिए जा रही दो ट्रैक्टर पीडीएस के खाद्यान को ग्रामीणों ने रोक कर पकड़ लिया। ग्रामीणों द्वरा पकड़े गये ट्रैक्टर पर चावल व गेहूं लदा हुआ था। जिसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुँची पुलीस ने पकड़े गये लोगो को ले जाने को कहा और कुछ लोगो ने खाद्यान्न को यही पर रहने की बात कही और सुबह में थाने पर ले जाने की बात कही। उक्त खाद्यान जगदीशपुर गांव के डीलर नंदलाल माझी का बताया जा रहा है। उधर मौके पर पहुँचे एएसआई अवधेश कुमार मंडल ने खाद्यान को जब्त करने तथा कालाबाजारी करने वालो की गिरफ्तारी करना उचित नही समझकर अपना साठ-गांठ कर ग्रामीणों को समझा बुझाकर लौट आए। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में वीडियो बनाई और इसको वायरल कर दिया। वही सोमवार की सुबह दोनों ट्रैक्टर गायब हो गए। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कम्प मच गया।

गड़खा के राइस मिल में हुई छापेमारी, 5 बोरा कालाबाजारी के चावल व संचालक गिरफ्तार

वीडियो वायरल के बाद सारण एसपी व डीएम ने एक्शन लेते हुए स्थानीय थाना व एमओ को जांच के आदेश दिये। इसके बाद पदाधिकारियों एवं कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दिनभर जांच पड़ताल चला और गड़खा थाना क्षेत्र के खरीदार योगेन्द्र साह उर्फ साधु साह के राइस मिल व घर पर छापेमारी की। जहां शक के आधार पर पुलिस ने चावल के पांच बोरी जांच के लिए पुलिस ने जब्त किया और डीलर के गोदाम में भी जांच किया। बीडीओ श्रीनिवास ने बताया कि रात में मेरे पास भी इस कालाबाजारी खाद्यान की फोन आयी थी। उन्होंने भी इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के सूचना मिलने पर जमादार अवधेश मंडल को भेजा गया था। उनसे ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सीओ-बीडीओ नहीं आएंगे, तब तक खाद्यान थाना नहीं जाएगा। उसी पर पुलिस खाली हाथ लौट आयी। फिर वीडियो वायरल के आलोक में वरीय अधिकारी के निर्देश मिलने लर डीलर नंदलाल मांझी तथा खरीदारी करने वाला गरखा थाना के साधपुर गांव के साधु साह के पुत्र शत्रुध्न प्रसाद को हिरासत में लिया गया है। इस बाबत में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मुन्ना कुमार ने कहा कि जांच किया जा रहा है, पीडीएस खाद्यान के कालाबाजारी में शामिल लोगो पर कार्रवाई किया जाएग।

जांच में पीडीएस दुकानदार के गोदाम में वितरण से 20 बोरा अधिक मिला खाद्यान

नगरा प्रखंड के तेतारपुर गांव में पीडीएस दुकानदार से खाद्यान की खरीदारी कर कालाबाजारी के लिये दो ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़ा। इसके बाद मैनेजिंग का खेल में विफल होने के बाद ग्रामीणों द्वारा बनाये गये वीडियो वायरल होने पर स्थानीय प्रशासन हड़कत में आया। इसके बाद आनन-फानन में छापेमारी करते हुए जनवितरण प्रणाली दुकानदार यानी डीलर के गोदाम की जांच की गई। जिसमें वितरण से करीब 20 बोरा अधिक खाद्यान जब्त किया गया है। इसको लेकर डीलर को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

आपूर्ति पदाधिकारी बोले- एक ही ट्रैक्टर पर कालाबाजारी का था खाद्यान

ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये कालाबाजारी की दो ट्रैक्टर खाद्यान की वीडियों वायरल के बाद हुए कार्रवाई में अब तक कालाबाजारी की पुष्टि हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जांच के क्रम में अभी तक एक ही ट्रैक्टर पर खाद्यान की पुष्टि हुई है। अगर दो ट्रैक्टर की बात सामने आ रही है तो जांच किया जा रहा है अगर पुष्टि होती है तो उस ट्रैक्टर पर भी एफआईआर किया जाएगा।