राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया मसरख एसएच-73 स्थित छपिया गांव में गत दिनों एक पिकअप से हार्डवेयर पार्ट्स और पिकअप लूट कांड में संलिप्त एक अपराधी को तरैया पुलिस ने गुरुवार की रात्रि में गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी जनता बाजार थाना क्षेत्र के तेलछा गांव निवासी प्रेमचंद शर्मा का पुत्र राहुल शर्मा है। जिसे गुरुवार की रात्रि में उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी गत दिनों तरैया के छपिया एसएस 73 सड़क पर एक पिकअप से हार्डवेयर पार्ट्स व पिकअप लूट कांड मामले में संलिप्त है। गिरफ्तार अपराधी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग