पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव अवस्थित मां काली के मंदिर में हर साल की तरह इस वर्ष भी रामनवमी के शुभ अवसर पर 24 घंटे के अखंड अष्टयाम को लेकर बैंड, बाजा, हाथी, घोड़े, रथ, पर निकली। भव्य कलश यात्रा डुमरसन गांव, फरदहिया फुटानी गंज रोड, डुमरसन मुख्य बाजार होते हुए राजापट्टी गोलंबर नहर के पास जलभरी करा कर डुमरसन पोखरा होते हुए काली मंदिर पहुंचा जिसमें काफी संख्या में कन्या श्रद्धालु शामिल थे आचार्य धीरज तिवारी ने यजमान पैक्स अध्यक्ष संजय सोनी और पुनम देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार से जल भरी कराया और पुजा अर्चना से अखंड अष्टयाम की शुरुआत कराई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग