पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के पास बाइक पर बैठ बेटी का इलाज कराने आ रही महिला सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में रविवार को भर्ती कराई गई। घायल महिला की पहचान सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के तेलिया बसौली गांव निवासी राम जीत राय की 55 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायल महिला के परिजनों ने बताया कि महिला अपने बेटे के साथ बीमार बेटी को लेकर दिखानें के लिए मशरक डॉ सीता राम पांडेय के यहां जा रही थी कि चैनपुर गांव के पास बाइक दुर्घटना में घायल हो गई। मौके पर आस पास के लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग