पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। रामनवमी पर्व के शुभ अवसर पर मशरक में भव्य शोभायात्रा व जुलूस निकाली गई। जय श्रीराम के नारे की गूंज से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। जगह जगह व्यवसायियों व ग्रामीणों द्वारा शोभायात्रा व जुलूस में शामिल लोगों को शर्बत पिलाकर स्वागत किया गया। लोगों में खासा उत्साह दिखा । बजरंग दल व हिन्दू रक्षा वाहिनी के बैनर तले गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा व जुलूस में हजारों की भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा व जुलूस में उपेन्द्र सिंह, नंदन बाबा, दुर्गेश कुमार गुप्ता, अतुल पांडेय नेतृत्व कर रहे थे। उधर सेमरी, सोनौली, डुमरसन में भी शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा की सुरक्षा के लिए बीडीओ मो आसिफ, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, जमादार ओम प्रकाश यादव समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग