राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने अलग अलग गांवों में अवैध शराब के विरूद्ध चलाएं अभियान में भारी मात्रा में शराब बरामद किया वही पुलिस बल को देख शराब धंधेबाज फरार हो गए। मामले में रविवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार एएलटीएफ टीम जमादार अजय कुमार सिंह और थाना पुलिस जमादार विपिन कुमार की अगुवाई में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई जिसमें थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव में टुनटुन साह पिता अरूण साह के यहां 45 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वही दूसरे मामलेे में धनौती मशरक मुख्य ग्रामीण सड़क पर मशरक पूरब टोला गांव में पता चला कि नितेश सिंह पिता काशी सिंह के गुमटी के पीछे अवैध शराब बासवाड़ी में छुपाकर रखा गया है। छापेमारी की गई तो वहां से दो गैलनो में भरा सौ लीटर देशी शराब बरामद किया गया।वही पुलिस बल को देख पूरब टोला गांव निवासी बिट्टू कुमार सिंह पिता दिनेश कुमार सिंह उर्फ मंडल सिंह और बंगरा चौहान टोला गांव निवासी रूपेश कुमार पिता स्व सामू सिंह फरार हो गए। दोनों ही मामलों में बरामद शराब को जप्त कर लिया गया वही फरार तीनों शराब धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग