नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। चैत नवमी व रामनवमी के अवसर पर अमनौर के बिभिन्न गाँव से रविवार को राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा निकाली गई। सलखुआ, ढोरलाही, शेखपुरा, बलहा अमनौर हरनारायण गांव से स्थानीय विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भाजपा के कार्यकर्तों ने सैकड़ो बाइक डीजे बाजा, हाथों में तलवार भगवा झंडा के साथ अलग अलग टोली में शोभा यात्रा निकाली गई। सभी जय श्री राम, जय हुनमान का नारा लगाते हुए मार्च कर रहे थे। बिभिन्न गांव से आये लोगो की भीड़ से पूरा अमनौर भगवा रंग में डूबा हुआ था।माता बैष्णव देवी गुफा मंदिर से 15 फिट लम्बा राम की मूर्ति व बिड़ हनुमान के साथ भब्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसके पिच्छे पिच्छे सैकड़ों लोगो चल रहे थे, जय श्री राम के नारा से पूरा वातावरण गुंजयमान हो रहा था। कई चौक चौराहे पर सामाजिक कार्यकर्ताओ ने शरबत, हलुआ का प्याऊ लगाए हुए थे। शांति सौहार्द बना रहे इसके लिए सभी चौराहों व रूट में पुलिस अधिकारी व जवान तैनात थे। मजिस्टेट के रूप में सीओ मृत्युंजय कुमार बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप दिन भर शोभायात्रा के बने हुए थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग