संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के मेढुका गांव में ग्राम पूजा समिति मेढका द्वारा रविवार को अष्टयाम समाप्ति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें गांव सहित आसपास के सैकड़ो लोगों ने पहुँच प्रसाद ग्रहण किया। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि रात्रि में भोजपुरी जगत के नामचीन व्यासों द्वारा श्रीराम विवाह का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। मालूम हो कि शनिवार को जलभरी के साथ मेढुका मंदिर परिसर में अखंड अष्टयाम सह हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ था। मौके पर डा० संजय शर्मा, वाई पी ठाकुर, बीरेन्द्र ठाकुर, मदन ठाकुर, सुनील ठाकुर, शंकर ठाकुर, जमुना ठाकुर, हरेंद्र ठाकुर, आचार्य दीनानाथ पाण्डेय, धीरज शर्मा, मनोरंजन ठाकुर, जिला पार्षद रूचि प्रिया, अशोक शर्मा , प्रताप ठाकुर, रंजन ठाकुर सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग