पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और भंडारण के विरूद्ध वरीय उपसमाहर्ता ने कमान सभाल ली है। जिससे इलाक़े के शराब धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है। सारण वरीय उप समाहर्ता कमला कांत द्विवेदी ने मशरक थाना क्षेत्र के सिकटी भिखम गांव में थानाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार और एएलटीएफ टीम में दारोगा मो फूलहसन, जमादार अजय कुमार सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस बल के साथ छापेमारी की। छापेमारी में खेतों और जंगलों में सघन जांच पड़ताल चलाया। जांच पड़ताल में महुआ फास शराब को नष्ट किया गया। वही मौके से दो लीटर देशी शराब बरामद किया गया जिसमें सिकटी भिखम गांव निवासी विजय चौधरी पिता जगदीश चौधरी को नामजद किया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सारण वरीय उप समाहर्ता के नेतृत्व में एएलटीएफ टीम के साथ छापेमारी की गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर नामजद शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग