पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मशरक में पोलियो उन्मूलन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए एक एएनएम दो आशा कार्यकर्ता तथा दो आंगनबाड़ी सेविका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ गोपाल कृष्ण ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान में बेहतर कार्य के लिए एएनएम,आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सेविका को सम्मानित किया गया। सम्मान के तहत प्रशस्ति पत्र और बुके दिये गये। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा,प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश व अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग