पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के बंगरा पंचायत के हंसाफीर यादव टोला गांव में मंगलवार की दोपहर खाना बनाने के बाद चुल्हे से निकली चिंगारी ने दो पलानी को जलाकर राख कर दिया। अग्निकांड पीड़ित की पहचान फुलेना राय पिता स्व खेदन राय और संतोष कुमार पिता मोहर राय के रूप में हुई। घटना के बारे में अग्निकांड पीड़ितों ने बताया कि सुबह का खाना बनाने के बाद दोपहर में खाना खा सभी आराम कर रहें थें वही कुछ लोग खेतों में गेहूं काट रहें थें कि एकाएक पलानी से आग और धुएं की लपटें उठनी शुरू हुई जब तक आस पास के लोग पहुंच आग पर काबू पाते,आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया। आग ने पलानी समेत उसमें रखें अनाज, कपड़े, वर्तन और खाने का सामान जलाकर राख कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग