पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने सोमवार को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मशरक थाना क्षेत्र के बड़ी मुसहर टोली गांव में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ छापेमारी की। इस दौरान तकरीबन श सौ लीटर जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की बड़ी मुसहर टोली में अवैध महुआ शराब चुलाई की जा रही है तो वरीय पदाधिकारियों को सुचित करते हुए एएलटीएफ के जमादार अजय कुमार सिंह के साथ उक्त गांव में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई तो कुछ लोगों के द्वारा महुआ शराब का धंधा किया जा रहा था। पुलिस बल को देख शराब धंधेबाज फरार हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग