संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर प्रखंड में लंबे समय तक शिक्षण कार्य से जुड़े रहे अवकाश प्राप्त शिक्षक अवध किशोर प्रसाद सिंह (67 वर्षीय) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना बुधवार की शाम की बताई जाती है। शिक्षक की मौत की खबर से प्रखंड के शिक्षकों में शोक व्याप्त है। अवध किशोर प्रसाद सिंह मूलतः नगरा प्रखंड के कटेशर गांव के निवासी थें। उक्त शिक्षक ने बनियापुर में 20 वर्षो से अधिक समय तक अपनी सेवा प्रदान की है। साथ ही कई वर्षो तक प्रखंड के वरीय साधनसेवी के रूप में भी कार्यरत रहे। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिक्षक सदन के निर्माण में दिवंगत शिक्षक की अहम भूमिका रही। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त शिक्षक अपने पैतृक गांव से छपरा स्तिथ आवास जा रहे थें। तभी अरवा के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। बताया जाता है कि दिवंगत शिक्षक की चोटी पुत्री की शादी इसी महीने होनी थीं। जिसकी तैयारी चल रही थी। गुरुवार को प्रखंड के कई विद्यालयों में दिवंगत शिक्षक की आत्मा की शांति के लिये शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक व्यक्त करने वाले में एचएम नाजिर हुसैन, सच्चिदानंदन शर्मा, धनंजय पांडेय, मंजू कुमारी, राजू प्रसाद, रविन्द्र कुमार सत्यम सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल थें।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी