राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। स्थानीय नगर पंचायत दिघवारा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा सविंधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी। इस अवसर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के अम्बेडकर चौक पर स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बाबा साहब की जयंती पर उन्हें याद किया। मौके पर उपस्थित भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओजस्वी कुँवर किशन ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा लिखे गए संविधान के बदौलत ही असली स्वराज का सपना साकार हो सकता है। और संविधान में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग कर भारत का आम नागरिक भी सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर सकता है। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता दिघवारा नगर भाजयुमो के अध्यक्ष अजित कुमार पासवान ने किया। जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानपार्षद प्रतिनिधि तनुज सौरभ, भाजयुमो जिला मंत्री अरविंद सिंह, भाजपा नेता युगल किशोर, सोनू कुमार, गणेश राम, जयराम प्रसाद, अरुण कुमार, कृष्णा महतो, उमा देवी, रामवती देवी एवं विक्रम कुमार उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग