राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा/सरण (मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना)। परसा वासियों को जल्द मिलेगी अब जाम से मुक्ति मिलेगी। परसा व्यवसायी संघ एवं ग्रामीणों द्वारा लगातार जाम की परेशानी बराबर लगन के समय त्यौहार के समय लंबी जाम लग जाती हैं। जिससे लोगों को काफी कठिनाई होती थी और काम समय पर नहीं हो पाता था, जिससे निजात दिलाने के लिए परसा में बाई पास की मांग ग्रामीणों द्वारा हो रही थी। जिसको लेकर लोगो ने सांसद राजीव प्रताप रूडी से मिल कर कई बार मांग भी की थी जिसके बाद रुडी जी भी काफी दिनों से लगे हुए थे।और वह कई बार पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और पथ निर्माण विभाग के सचिव प्रत्य अमृत से विशसवरिया भवन में बैठक कर के इस मुद्दे पर गंभीरता से बात की थी। जिसके बाद उनके प्रयास से बाई पास की स्वीकृति मिली,स्वीकृति मिल जाने पर परसा में संसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, जिला महामंत्री अनिल सिंह, भाजपा नेता अर्जुन सिंह को सोनपुर जाने के क्रम में भाजपा नेता चंदन सिंह के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ता द्वारा परसा में फूल माला और अंग वस्त्र से बाजे के साथ स्वागत किया गया और लड्डू बाटा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष संजय चौबे, शैलेश गिरी, युवा मोर्चा अमित सिंह, भूलन जी, संतोष शर्मा, अरविन्द गुप्ता, मोनू सिंह, रामबाबू राय, सुमंत बाबा, विकाश, संजय सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे। राजीव प्रताप रुडी को लोगों ने धन्यवाद देते हुए उनके कार्य की सरहाना की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग