राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित बी आर सी भवन से एम डी एम प्रभारी हीरो का होंडा बाईक की अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली गयी है। जिस मामले में पीड़ित द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। घटना के संबंध में एम डी एम प्रभारी बीर बहादुर चौधरी ने बताया कि नित्य दिन की भांति ड्यूटी मे आने के बाद अपनी बाइक बरामदे के सामने लगा दिया करता था। जहां से दिन के दोपहर मे उक्त बाईक चोरी हो गई। जिसके बाद काफी खोजबीन के बाद पीड़ित द्वारा स्थानीय थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग