राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा व रसूलपुर थाने की पुलिस ने विभिन्न मामले के चार फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बताया जाता है कि एकमा पुलिस ने थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी के नेतृत्व में परसागढ़ बाजार में छापेमारी कर शराब मामले के फरार आरोपित अर्जुन चौधरी व पंकज चौधरी तथा अपहरण कांड के फरार आरोपित कन्हैया महतो को गिरफ्तार किया है। उधर रसूलपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी के नेतृत्व में रसूलपुर गांव में छापेमारी कर चोरी कांड के फरार आरोपित चन्द्रशेखर मांझी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। बताया जाता है कि न्यायालय के आदेश व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर सारण पुलिस विभिन्न मामलों के फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की लगातार कार्रवाई कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग