राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/सारण (प्रो अजीत कुमार सिंह)। जिले के मांझी प्रखंड के नचाप गांव निवासी व डॉ पीएन सिंह डिग्री कॉलेज छपरा के सहायक प्राध्यापक सह वर्सर प्रो अजय कुमार सिंह को जेपीयू छपरा द्वारा पीएचडी की उपाधि मिली है। प्रो सिंह को यह उपाधि जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के राजनीति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर गाइड डॉ. रणजीत कुमार के निर्देशन में भारत में राजनीतिक दलों की उभरती भूमिका, सम्मानित सरकार, राजनीति में विशेषकर बिहार के संदर्भ में विषय पर शोध करने से हासिल हुई है। यह उपाधि हासिल होने पर डॉ रणजीत कुमार, प्रो परमात्मा सिंह, प्रो अजीत कुमार सिंह, डॉ ओमप्रकाश सिंह, डॉ संजय कुमार सिंह, प्रो विवेकानंद तिवारी, डॉ उमेश कुमार सिंह, ऊषा सिंह, प्रो मुकुल कुमार सिंह, प्रो अभय कुमार सिंह, प्रो सुमन कुमार सिंह, प्रो नीलू कुमारी सिंह, प्रो सुधीर प्रताप सिंह, रामाकांत सिंह, जयप्रकाश सिंह, प्रो कालिका नारायण सिंह, प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रो विश्वनाथ सिंह, शिक्षक कमल कुमार सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग