राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। हमें अक्सर यही बताया गया है कि बच्चे देश के भविष्य हैं और यह सत्य भी है। परंतु आज आजादी के लगभग 75 साल बाद भी जब विद्यालयों में बच्चें जमीन पर बोरा पर बैठ कर पढ़ाई करने के लिए मजबूर हों तो फिर देश के सुनहरे भविष्य की कल्पना कैसे की जा सकती है। यह बातें एकमा विधायक श्रीकांत यादव ने राजापुर गांव में बुधवार की रात आयोजित एक मांगलिक समारोह में शामिल होने के बाद चौथी वाणी के संवाददाता से विशेष भेंटवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए तथा समाधान की दिशा में मेरे द्वारा एक छोटा-सा, परंतु आवश्यक प्रयास के तहत लगभग 20 विद्यालयों में लकड़ी के बेंच भेजवाए जा चुके हैं। इस क्रम में सोमवार को विधायक श्री यादव ने अपने गांव राजापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पर्याप्त बेंच भेजवाकर कहा कि यहीं से मैंने भी अपनी पढ़ाई बोरी पर बैठ शुरू की थी। आज यहां भी बच्चों को लकड़ी के बेंच पर बैठकर पढ़ाई करने की सुविधा उपलब्ध करा दी गई। जबकि विधानसभा क्षेत्र में शेष बचे हुए विद्यालयों में भी शीघ्र बेंच भेजवायी जाएगी। इस मौके पर राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव, अवधेश यादव, उमकांत यादव, उपेंद्र यादव, नेशनल फुटबॉलर कलार्क कुमार, आशुतोष उपाध्याय आदि मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग