राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बुजुर्गों ने एमएलसी से की छित्रवलिया अस्पताल में आयुर्वेदिक चिकित्सक की मांग

छपरा

छपरा

राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। क्षेत्र भ्रमण के दौरान एकमा पहुंचे सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के बिहार विधान पार्षद प्रो. वीरेन्द्र नारायण यादव से मिलकर क्षेत्र के बुजुर्गों ने छित्रवलिया अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयुर्वेदिक चिकित्सक पदस्थापित कराने जाने की मांग की है। बुजुर्गों ने बिहार विधान पार्षद प्रो. वीरेन्द्र नारायण यादव को बताया कि इस क्षेत्र के अधिकांश बुजुर्ग आयुर्वेदिक पद्धति से अपना उपचार कराते हैं। अस्पताल में आयुर्वेदिक चिकित्सक के नहीं रहने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। समुचित उपचार नहीं होने से करीब दस- बारह बुजुर्गों की मौत हो चुकी है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सिविल सर्जन से अस्पताल में आयुर्वेदिक चिकित्सक भेजने की मांग कई बार किया गया। बताया जाता है कि छित्रवलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नियुक्त आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन सिंह की प्रतिनियुक्ति शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मासुमगंज में तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. निर्मल कुमार द्वारा पांच वर्ष पहले कोरोना काल में कर दिया गया। इसके बाद से क्षेत्र के बुजुर्ग  आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार कराने के लिए दर-दर भटकने को विवश हो गये है। बिहार विधान पार्षद प्रो. यादव ने सिविल सर्जन से अस्पताल में नियुक्त आयुर्वेदिक चिकित्सक को जनहित में शीध्र यहाँ भेजे जाने की मांग की है।