राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सह तरैया विधायक जनक सिंह रविवार को चकिया गांव पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार को पोखर में डूब कर मरे तीन बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि उन्हें आपदा राहत कोष से मिलनेवाली सहायता राशि यथा शीघ्र मुहैया करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि विपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह आपके साथ है। मालूम हो कि शुक्रवार की दोपहर चकिया मठिया के समीप स्थित पोखर में डूब जाने से वीरा राम के आठ वर्षीय पुत्र मंजय राम, जयकिशुन राम की 15 वर्षीया पुत्री ईशा कुमारी एवं बलि महतो की 13 वर्षीय पुत्री गुंजी कुमारी की मौत हो गयी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग