राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा है कि जिले में थानाध्यक्षों या खनन विभाग के पदाधिकारी बड़ी मछलियों को छोड़कर छोटी मछलियों को शिकार करते हैं। जैसे कि 8 अप्रैल को खनन विभाग के पदाधिकारी द्वारा जबरन गजेंद्र साह के आवास के आगे ट्रैक्टर लगा था। जिसका चालान था। लेकिन उस चालान को खनन पदाधिकारी के द्वारा कहा जा रहा था कि वैलिडिटी खत्म हो गया है। जबकि चालान के समय के अनुसार पकड़ा गया। शाम में प्राथमिकी दर्ज की गई। वह भी 200 सीएफटी बालू बताया जा रहा है। मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। लेकिन गजेंद्र साह द्वारा अनुरोध किया गया कि मैं विकलांग व्यक्ति हूं। इस गाड़ी पर 200 सीएफटी बालू नहीं है। लेकिन पदाधिकारी नहीं माने। युवा राजद नेता संजय कुमार ने अपने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला पदाधिकारी सारण को बताया है कि ऐसे भ्रष्टाचारी पदाधिकारी द्वारा किए गए उक्त कार्रवाई की अभिलंब जांच की जाए और उनकी संपत्ति की भी। क्योंकि यह पदाधिकारी ओवरलोड के धंधे में संलिप्त रहते हैं। दिखावा के लिए छोटे ट्रैक्टर वाले व्यक्तियों को तंग करते हैं। बड़ी मछली को बचाने के चक्कर में छोटी मछली को निगल जाते हैं। जिससे जनता में काफी आक्रोश है। हालांकि संबंधित अधिकारी ने मामले में लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग