राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला व्यवसायी संघ छपरा की एक आवश्यक बैठक सलेमपुर छपरा में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता वीरेंद्र साह मुखिया एवं संचालन महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल ने किया। इस बैठक में संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र साह मुखिया तथा महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया कि बिहार सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री तार किशोर प्रसाद एवं सारण जिला पुलिस प्रशासन आरक्षी अधीक्षक सारण ने उनसे बात कर उन्हें आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही पी. एन. ज्वेलर्स छपरा आर. के. ज्वेलर्स मढ़ौरा एवं जिले की अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हें कठिन से कठिन सज़ा दिलवाई जाएगी तथा माल भी बरामद कर लिया जाएगा। इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि फिलहाल इन महानुभावों के अनुरोध को स्वीकार कर तथा इन पर विश्वास कर आगामी 13 अप्रैल की बंदी को अस्थगित कर दी गई है। इस बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष वीरेंद्र साह मुखिया, महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, डॉ हरिओम प्रसाद, छठी लाल प्रसाद, शत्रुघ्न प्रसाद गुप्त, नागेंद्र कुमार, संदीप सोनी, ओमप्रकाश स्वर्णकार, राजेश कुमार, राजेश नाथ प्रसाद मुन्ना, कन्हैया कुमार, राम नारायण साह, उपेंद्र कुमार, अरूण कुमार गुप्ता आदि शामिल थे। सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ हरिओम प्रसाद ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग